जिले में 50 प्रतिशत तक घटा मिट्टी नमूनों के संग्रहण का लक्ष्य
मोतिहारी, मई 20 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । जिले में इस साल मिट्टी नमूनों के संग्रहण का लक्ष्य 50 प्रतिशत तक घटा दिया गया है। राज्य सरकार के द्वारा सत्र 2026-27 के लिए 7 हजार 584 मिट्टी नमूनों के संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि विगत साल जिले में मिट्टी नमूनों के संग्रहण का लक्ष्य इस साल की तुलना में दोगुना था। यानि वर्ष 2025-26 में मिट्टी नमूनों के संग्रहण का लक्ष्य 15 हजार 169 निर्धारित था। लक्ष्य घटाने से किसानों को मिट्टी नमूनों की जांच के लिए जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला का चक्कर लगाना पड़ सकता है। मिट्टी नमूनों के संग्रहण लक्ष्य को प्रखंड वार किया निर्धारित : इस बार निर्धारित मिट्टी नमूनों के संग्रहण लक्ष्य का विखंडन करते हुए प्रखंड वार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें सबसे अधिक कल्याणपुर ब्लॉक में 440 व सबसे कम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.