औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- जिला पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं को एचएसबीक्यू का टीका लगाया जा रहा है, जिससे गाय, भैंस, बछड़ा, बाछी को लंगड़ी और गलघोंटू जैसी बीमारियों से बचाव होगा। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. श्याम किशोर ने बताया कि टीकाकरण अभियान की शुरुआत 3 अक्टूबर से की गई थी, हालांकि बीच में सूई उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य कुछ समय के लिए बाधित रहा। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 5 लाख 55 हजार पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें अब तक 1 लाख 23 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालक गर्भाधान और दुधारू पशुओं को भी यह टीका लगवा सकते हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित है और बैक्टीरिया जनित रोगों से बचाव करता है, इसलिए इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 150 से अधिक निजी टीकाकर्मियों को लगाया गया है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.