मऊ, अप्रैल 28 -- मऊ, संवाददाता। गैर जनपद से आए 499 नए आरक्षियों ने जिले के अलग-अलग थानों में ड्यूटी की कमान संभाल लिया। नए आरक्षियों के कमान संभालने के बाद पुलिस कर्मियों की संख्या 2570 से बढ़कर 3,069 हो गई। पुलिस अधीक्षक ने नवागत महिला आरक्षियों की बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया। नौ माह का कड़ा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न जिलों में तैनाती दी गई है। इसके तहत मऊ जिले में गैर जनपद से प्रशिक्षण पूरा करके आए 499 आरक्षियों की अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई। गैरजनपद से प्रशिक्षण पूरा करके आने वाले आरक्षियों में 395 पुरुष आरक्षी और 104 महिला आरक्षी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- नये सिपाहियों की विभिन्न थानों में हुई तैनाती पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में 2570 पुलिस कर्मियों की तैनाती थी, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.