बलरामपुर, जुलाई 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और जिले में हरित क्षेत्रफल बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला पौधारोपण समिति अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार जैन ने वर्षाकाल पौधारोपण अभियान-2026 के तहत 47,66,100 पौधों के रोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। डीएम ने इस संबंध में जारी आदेश में 24 विभागों को समयबद्ध ढंग से लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य को बढ़ाकर 40 करोड़ किया गया है। यह भी पढ़ें- लक्ष्य तो भेदते हैं, पौधों को बचाने में विफल होते हैं विभाग इसी के अनुरूप बलरामपुर का लक्ष्य भी संशोधित किया गया है। अभियान के प...