जिले में 46 फीसदी बच्चों का हुआ मापन, खुटार सबसे आगे
शाहजहांपुर, मई 12 -- शाहजहांपुर। जिले में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी मापन अभियान में अब तक 46.26 प्रतिशत बच्चों का मापन किया जा चुका है। जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 2 लाख 72 हजार 561 सक्रिय बच्चों में से 1 लाख 26 हजार 74 बच्चों का मापन किया गया है। रिपोर्ट में खुटार परियोजना सबसे आगे रही, जहां 9982 बच्चों में से 6638 बच्चों का मापन कर 66.50 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। इसके बाद निगोही में 60.67 प्रतिशत और कांट परियोजना में 59.62 प्रतिशत बच्चों का मापन किया गया। वहीं सबसे कम प्रगति कलान परियोजना में दर्ज की गई, जहां केवल 26.87 प्रतिशत बच्चों का ही मापन हो सका। जलालाबाद में 31.95 प्रतिशत और भावलखेड़ा में 39.64 प्रतिशत उपलब्धि रही। शाहजहांपुर सिटी परियोजना में 24,470 सक्रिय बच्चों में से 11,063 बच्चों का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.