रुडकी, अप्रैल 6 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर क्षेत्र में किसान गेहूं की फसल समेटने में जुटे हैं। इस बार गेहूं की फसल की पैदावार अच्छी बताई जा रही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए अचानक बदलाव ने किसान चिंतित हैं। किसान कुलबीर सिंह, आदित्य, श्रवण कुमार, सतवीर प्रधान और सुधीर शर्मा का कहना है कि गेहूं की करीब 90 फीसदी फसल पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे में यदि बारिश या ओलावृष्टि होती है, तो फसल बर्बाद हो सकती है। अमित चौधरी और दीपक कुमार का मानना है कि मौसम को देखते हुए कटाई और मड़ाई को रख रहे हैं। ताकि फसलों को सुरक्षित रखा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...