आजमगढ़, जून 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वितरित किए जा रहे मुफ्त राशन में अनियमितताओं के खुलासे के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिले में चलाए गए व्यापक सत्यापन अभियान के दौरान पिछले एक वर्ष में 45,569 राशन कार्ड अपात्र पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए हैं। जांच में सामने आया कि कई ऐसे लोग भी योजना का लाभ ले रहे थे, जिनके पास वातानुकूलित (एसी) आवास, चार पहिया वाहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा कुछ लाभार्थी आयकरदाता भी पाए गए। शासन के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग ने केपीआई (की परफॉर्मेंस इंडीकेटर) डाटा तथा विभिन्न विभागों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर राशन कार्डों का सत्यापन कराया था। जिले में कोटे की कुल 2,174 उचित दर की दुकानें संचालित हैं। इनके माध्यम से ...