मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। टोल वसूली को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के नियम जिले के यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। खासकर दो टोल प्लाजा को लेकर बना नियम उनकी जेब पर बोझ बढ़ाता जा रहा है। जिले में 45 से 50 किमी पर ही लोगों को दोहरा टोल देना पड़ रहा है।जिले में तीन टोल प्लाजा कुढ़नी के महंथ मनियारी, सरैया के पोखरैरा व गायघाट के मैठी में है। महंथ मनियारी टोल प्लाजा मुजफ्फरपुर-बरौनी के बीच एनएच 122 पर , पोखरैरा टोल मुजफ्फरपुर-छपरा के बीच एनएच 722 पर और मैठी टोल दरभंगा फोरलेन पर है। मनियारी व पोखरैरा टोल प्लाजा के बीच की दूरी महज 45 किमी है, जबकि पोखरैरा व मैठी के बीच दूरी करीब 55 किमी है। मैठी से मनियारी टोल की दूरी भी 50 किमी से कम है। नियमत: एक टोल से दूसरे के बीच की दूरी न्यूनतम 60 किमी की होनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.