मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बंध में गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई । बैठक में बताया गया कि नो मैपिंग लोजिकल डिस्क्रीपेन्सी के अंतर्गत 92.40 प्रतिशत नोटिस का निस्तारण किया गया है। जिला पंचायत सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बंध में डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बंधित विषयों पर चर्चा की गयी।उन्होंने बताया कि जनपद में नो मैपिंग लोजिकल डिस्क्रीपेन्सी के अन्तर्गत जारी किये गये नोटिस की संख्या 446318 है जिसके सापेक्ष 41242...