शाहजहांपुर, मई 5 -- शाहजहांपुर। किसानों को गेहूं बिक्री में सहूलियत देने के उद्देश्य से जिले में मोबाइल गेहूं क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 44 गेहूं क्रय केंद्रों को मोबाइल केंद्र के रूप में संचालित किए जाने की स्वीकृति दी। खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर तहसीलों और ब्लॉकों में विपणन शाखा, पीसीएफ, यूपीपीएसएस तथा नैफेड के केंद्रों को मोबाइल क्रय केंद्र बनाया गया है। मोबाइल केंद्रों के माध्यम से किसानों के गांवों और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर गेहूं खरीद की जाएगी, जिससे किसानों को मंडी तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। प्रशासन का दावा है कि इससे खरीद प्रक्रिया तेज होने के साथ किसानों को समय और परिवहन खर्च में राहत मिलेगी। आदेश के तहत सबसे अधिक केंद्र पुवायां और बंडा क्षेत्र में बनाए गए हैं। तिलहर, जलालाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.