सोनभद्र, अप्रैल 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में रविवार को भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। आसमान से बरसती आग, तेज धूप और दिनभर चलती गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम के बढ़ते तेवरों के बीच जिले का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 24.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी।शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- कैमूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान ,हीटवेव का अलर्ट जारी तापमान में लगातार हो रही वृद्धि ने लोगों की मुश्किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.