दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान/सीएमआर अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। डीएम ने सीएमआर की आपूर्ति में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि सीएमआर प्राप्ति के अगले दिन ही संबंधित राइस मिलों को धान उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि समय पर सीएमआर का भुगतान किया जा सके। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 203 पैक्स/व्यापार मंडल कार्यरत हैं। अब तक कुल 7,536 किसानों से 41,673.452 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 99.22 प्रतिशत है। साथ ही 7,534 किसानों (99.90 प्रतिशत) को भुगतान किया जा चुका है। शेष दो किसानों का भुगतान प्रक्रियाधीन है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि अधिप्राप्त धान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.