बागपत, जून 20 -- बागपत। जिले में 4152 विद्यार्थी ऐसे है जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं में प्रवेश नहीं लिया है। शासन स्तर से इसकी समीक्षा हुई तो इन बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी है। अब इन बच्चों को उनके सुविधा के अनुसार सरकारी या प्राइवेट विद्यालयों में कक्षा नौ में प्रवेश कराने के लिए निर्देशित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से एक से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाकर विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया। अभियान के बावजूद जिले में 4152 छात्र-छात्राओं का अभी तक विद्यालयों में नामांकन नहीं हुआ है। इन विद्यार्थियों की खोजबीन करते हुए इन सभी का यूपी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई के विद्यालयों के विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए एक से 15 जुलाई तक दूसरे चरण में होने वाले स्कू...