मधेपुरा, मार्च 19 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता मांग की तुलना में पर्याप्त एवं संतोषजनक है। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित न्यू एनआईसी सभागार में जिला प्रशासन ने जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि जिले में कुल 4,04,080 उपभोक्ता हैं। इसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 2,78,661 और गैर-उज्ज्वला श्रेणी के शेष उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को जिले में कुल 15,882 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। बुधवार को 4790 सिलेंडरों की आपूर्ति प्राप्त हुई है। जबकि 17 मार्च को मात्र 3460 सिलेंडरों की बिक्री हुई। इससे स्पष्ट है कि जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता मांग से अधिक बनी हुई है। वाणिज्यिक (कमर्शियल) गैस सिलेंडरों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.