जिले में 4,437 बच्चों की होगी फाइलेरिया जांच
जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (टीएएस-1) कराया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वे की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि टीएएस-1 के तहत धालभूमगढ़, डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र में कक्षा एक और दो के बच्चों की माइक्रो फाइलेरिया जांच की जाएगी। अभियान सात सितंबर से शुरू होगा। धालभूमगढ़ में 673, डुमरिया में 860 और जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में 2904 सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह जिले में कुल 4437 बच्चों की जांच की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए विभागो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.