सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर। एडीएम प्रशासन/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारी के दृष्टिगत जिले में 9,26,462 सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई गई थी जिसका एसडीएम/सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं.) एवं तहसीलदार द्वारा बीएलओ के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया गया। 16 मार्च तक पूर्ण हुए सत्यापन में जिलेभर में 39,022 वोटर डुप्लीकेट पाए गए जिनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। सर्वाधिक डुप्लीकेट वोटर मुजफ्फराबाद ब्लॉक में 7,321 व गंगोह ब्लॉक में 6,650 मिले जबकि सबसे कम देवबंद ब्लाक में 1359 व नागल में 1711 मतदाता डुप्लीकेट मिले हैं। वहीं, पुवारकां ब्लॉक में 3819, सढ़ौली कदीम में 2296, सरसावा में 3578, नकुड़ में 2466, नानौता में 3407, राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.