जहानाबाद, अप्रैल 17 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के द्वारा जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गयी। जिसमें पाया गया कि जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूर्णत: सामान्य है। 17 अप्रैल तक जिले में कुल 3897 एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। जिले के सभी 14 गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नियन्त्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 24x7 सचालित है। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी गैस की बुकिंग प्राप्त होने के बाद गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से उनके घर तक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अरवल में गैस सि...