औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से 12 लोगों को जेल भेज दिया गया है। हत्या मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 50 लीटर स्पिरिट बरामद की है। 11 वांटरों का निष्पादन करते हुए कुर्की से संबंधित एक मामले का निष्पादन किया गया है। 1352 वाहनों की जांच की गई है। वाहन जांच के क्रम में एक लाख 51 हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हत्या के प्रयास मामले में दो लोग धराए औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले की देवकुंड थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरवल जिला के धमौल गांव निवासी अखिलेश दास के पुत्र देवानंद कुमार और प्रमोद कुमार के पुत्र शशिकांत कुमार के रूप में की गई है। दोनों से प...