जिले में 371 वेटलैंड का सर्वे, पर्यावरण संरक्षण के लिए होगा विकास
कटिहार, सितम्बर 30 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। वेटलैंड पर्यावरण संरक्षण व अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। सात निश्चय दो योजना के तहत राज्य के आर्द्रभूमि के दस्तावेजीकरण व इसे विकसित करने को लेकर वन व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा काम किया जा रहा है। इसको लेकर वन विभाग के कर्मियों को वेटलैंड का दस्तावेज तैयार करने को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया था। वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के रेंज ऑफिसर सत्येंद्र कुमार झा ने बताया कि जिले में 371 वेटलैंड का सर्वे किया गया है। सर्वेक्षित वेटलैंड का दस्तावेजीकरण कर विभागीय साइट पर अपलोड किया गया है। बताते चलें कि राज्य में 225 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले 3911 वेटलैंड को चिह्नित किया गया है। कटिहार और पूर्णिया जिले में वेटलैंड की संख्या सबसे अधिक है। जिले के आधा दर्जन प्रखंडों में 371 वेटलैंड का सर्वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.