आजमगढ़, मार्च 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। सोमवार आधी रात के बाद जिले के 3593 स्थानों पर होलिका दहन की गई है। इसके साथ ही 14 स्थानों पर जुलूस निकाला गया। शरारतीतत्वों की निगरानी के लिए पुलिस अलर्ट रही। सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा के लिए 3650 पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके साथ ही दो कंपनी पीएसी भी तैनात रही। पुलिस होलिका दहन स्थलों की वीडियोग्राफी भी कराती रही। होली के पर्व को लेकर पुलिस सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने में लगी थी। राजस्व अधिकारियों के साथ जनपद के सभी होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया था। इसके बाद 194 अतिसंवेदनशील, 186 संवेदनशील और 3213 होलिका दहन स्थल सामान्य श्रेणी में पुलिय ने चिह्नित कर सुरक्षा की रणनीति तय की। इसके साथ ही 247 स्थानों को संवेदनशील स्थान (हॉटस्पॉट) चिह्नित किया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.