रायबरेली, मार्च 1 -- रायबरेली,संवाददाता। होलिका दहन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ विवादित स्थालों का निस्तारण करा दिया गया। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में 3338 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसमें कई जगह ग्रामीणों के द्वारा होलिका स्थल को फूल माला के साथ बिजली की झालर व गुब्बारों से सजाया भी जा रहा है। होलिहा दहन के पहले ढोल नगाड़ों की धुन पर फगुहारें गीतों की धुन के बीच लोग होलिका दहन करेंगे। वहीं पुलिस विभाग की ओर से सभी स्थानों पर पहले से पुलिस की निगरानी शुरू कर दी गई। होलिका दहन के समय जिले में कहीं पर कोई विवाद ना हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई। इस बार जिले में 3338 स्थानों पर किए जा रहे होलिका दहन की सुरक्षा व्यवस्था पहले ही परख ली गई। इसके साथ ही सम्बन्धित थानों की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.