शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- शाहजहांपुर। जिले में लंबे समय से रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्रियों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में 333 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने बाली है। विभाग ने रिक्त केंद्रों का विवरण शासन को भेजा था, जहां से अनुमति मिलने के बाद अब भर्ती की कार्रवाई तेज हो गई है और इसी सप्ताह भर्ती का विज्ञापन जारी होने की संभावना है। विज्ञापन जारी होने के बाद पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि जिले में काफी समय से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र बिना नियमित कार्यकत्रियों के संचालित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- बच्चों, गर्भवती-धात्री महिलाओं को मिलेगा आयु के अनुसार संतुलित आहार इससे गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छह वर्ष तक के बच्चों को मि...