सोनभद्र, फरवरी 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में प्रशासन की तरफ से बनाए गए कुल 80 धान क्रय केंद्रों में से 33 केंद्रों को बंद कर दिया गया है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें पीसीएफ के 14, एफसीआई के एक और खाद्य विभाग के 17 क्रय केंद्र पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। जनपद में एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद करनी थी, लेकिन इसके पहले ही खरीद दम तोड़ दी है। इस वर्ष जिले में धान खरीद का लक्ष्य एक लाख 20 हजार मीट्रिक टन तय किया गया था, जिसके सापेक्ष अब तक एक लाख 18 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। लक्ष्य के करीब पहुंचने के बावजूद कई केंद्रों के बंद होने से किसानों में नाराजगी देखी जा रही है। आंकड़ों के अनुसार अब तक 26 हजार किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 20 हजार 73 किसानों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.