जिले में 33,77,718 नागरिकों का आभा आईडी बनाने का लक्ष्य
अररिया, सितम्बर 29 -- अररिया, संवाददाता। सोमवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिले में आभा आईडी निर्माण को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी आभा के लाभ, निर्माण की प्रक्रिया और जिले में शत-प्रतिशत नागरिकों का आभा आईडी बनाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जाने वाली गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी नागरिकों का आभा आईडी बनाने का कार्य प्रगति पर है। मिशन का उद्देश्य देश में एक सुरक्षित, समावेशी और डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। ताकि नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ, सुगम तरीके से उपलब्ध हो सकें। यह भी पढ़ें- Begusarai News: एनीमिया मुक्त बिहार अभियान: अब तक 2.55 लाख की स्क्रीनिंग पूरी बैठक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.