जिले में 31 जुलाई तक धारा 163 लागू
आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़। प्रभारी अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) संजीव ओझा ने बताया कि जनपद में 25 या 26 जून को मोहर्रम का पर्व मनाया जाना है। इसके अतिरिक्त उप्र शिक्षा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा टीजीटी परीक्षा दिनांक 3 व 4 जून, प्राविधिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा यूपीजीईई (प्री) 2026 की सीटीबीटी परीक्षा 2 से 9 जून के मध्य होनी है। इसके साथ ही प्रदेश पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आठ से 10 जून तक होनी है। जिसके परिप्रेक्ष्य में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 31 जुलाई तक धारा 163 लागू रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.