जिले में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन
लखीसराय, अगस्त 4 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य सरकार ने गैर-संचारी रोगों एनपी-एनसीडी की शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य के साथ जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों के लिए विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति ने विस्तृत आदेश जारी करते हुए जिले को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर), अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल एवं जिला अस्पतालों में स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सीओपीडी, विभिन्न प्रकार के कैंसर के साथ-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.