छपरा, मार्च 27 -- जरूरतमंदों को मिलेगा नि:शुल्क चश्मा अधिक से अधिक संख्या में शिविरों का लाभ उठाने का अनुरोध छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले में दृष्टि समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 30 मार्च से 30 अप्रैल तक जिले के सभी बुनियाद केंद्रों पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर जरूरतमंद और दृष्टि बाधित व्यक्तियों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।बुनियाद केंद्र की जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) नीलू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार दृष्टि बाधा को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में छपरा, मढ़ौरा और दिघवारा स्थित बुनियाद केंद्रों पर यह विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां सभी आयु वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.