बक्सर, मार्च 28 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। ईरान-इजराइल युद्ध का एक माह पूरा हो गया है। इसका असर खाद्य उत्पाद, निर्माण सहित अन्य सामग्री पर दिखने लगा है। सबसे अधिक मार रोजगार पर पड़ रहा है। कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं होने के चलते 30 फीसदी स्ट्रीट वेंडर्स का काम बंद हो गया है। उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या आ गई है। दूसरे प्रदेश से आने वाले मजदूरों की संख्या अभी बहुतायत नहीं है। जो भी मजदूर आ रहे है वह पंजाब, आंध्र प्रदेश, राजस्थान व हरियाण से लौट रहे है। होली पर्व होने के कारण कई मजदूर अपने घरों में आए थे। अभी वापस नहीं गए है। दूसरे प्रदेश से आने वाले मजदूर राम निवास राय का कहना है कि वह लोग छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बनाते थे। पहले कम कीमत पर भर दिया जाता था। अब अधिक दाम पर भरा जा रहा है। गैस में अधिक खर्च कर देने के कारण उनके पास बहुत कम पैस...