दरभंगा, अप्रैल 21 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। अक्षय तृतीया के मौके पर सोमवार को लोगों ने परंपरा के अनुसार सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की। दरभंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन सुरेका ने बताया कि अक्षय तृतीया पर जिले में इस बार 30 करोड़ से अधिक के जेवरात की बिक्री हुई है। सोने की कीमत आसमान छूने के बावजूद खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। शहर के जीएम रोड के स्वर्ण व्यवसायी संतोष लाठ ने कहा कि जेवरात की बिक्री पिछले साल की अपेक्षा बेहतर रही। उन्होंने कहा कि सोने की कीमतें बढ़ने के कारण इस बार अधिकतर लोगों ने हल्के जेवरात की खरीदारी पर अधिक जोर दिया। यह भी पढ़ें- जिले में 30 करोड़ से अधिक के बिके जेवर उन्होंने कहा कि खरीदारी करने वालों की संख्या पिछले साल की अपेक्षा अधिक रही।शहर की एक दुकान में जेवरात की खरीदारी के लिए पहुंची मिर्जापुर ...