नोएडा, अप्रैल 10 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले की मतदाता सूची से करीब 3.60 लाख मतदाताओं के नाम कट गए। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। साथ ही, विधानसभा वार मतदाता सूची सभी राजनैतिक दलों समेत समस्त 743 मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई दी। जहां पर मतदाता एक सप्ताह तक सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। जिले में चार नवंबर 2025 को एसआईआर की शुरुआत हुई थी। करीब 1868 बीएलओ ने घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए। लोकसभा चुनाव के तहत जिले में कुल 18,65,673 मतदाताओं पर सर्वे किया गया। अधिकारियों ने दावा किया कि बीएलओ ने शत प्रतिशत गणना पत्र बांटे, लेकिन कुल 15,05,082 यानी 80.65 प्रतिशत फॉर्म ही जमा हुए, जबकि करीब 3,60,591 यानी 19 प्रतिशत मतदाताओं को (अनुपस्थित, स्थानारिंत व मृत) श्रेणी मे...