जिले में 3.07 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
सोनभद्र, जून 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में रविवार से सघन पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ हो गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में एक नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि शून्स से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को हर हाल में पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, चाहे उसे पहले कितनी भी बार यह दवा दी जा चुकी हो। जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो एक गंभीर एवं अपंगता पैदा करने वाली बीमारी है, लेकिन समय पर दी गई पोलियो की दो बूंदें बच्चों को इससे सुरक्षित रखने का प्रभावी माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- शाही इमाम मौलाना पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ उन्होंने जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहनों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.