जिले में 29 जून तक होंगी बीएड परीक्षाएं
गाज़ियाबाद, जून 18 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में दूसरे दिन बीएड की परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुईं। बीएड परीक्षाओं के लिए जिले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने करीब 12 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर अपराह्न एक बजे तक किया जा रहा है। परीक्षाओं के लिए एमएमएच कॉलेज को जिला नोडल सेंटर बनाया गया है। परीक्षा के दौरान सावधानी बरतने और सीसीटीवी कैमरे समेत सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हुए हैं। बावजूद इसके कॉलेज इसमें लापरवाही कर रहे हैं। बुधवार को दुहाई के एक केंद्र पर मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर छात्रों ने प्रदर्शन भी किया, हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। इस हंगामे के बाद गुरुवार को केंद्रों पर थोड़ी सख्ती देखने के मिली। छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र और आईडी कार्ड देखकर ही प्रवेश दिया गया। बता दें कि जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.