नैनीताल, मार्च 25 -- नैनीताल । नैनीताल जिले के सभी राजस्व न्यायालयों समेत डीएम, एडीएम, एसडीएम न्यायालय एवं तहसीलदार न्यायालय में राजस्व लोक अदालत का आयोजन 28 मार्च को किया जाएगा। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि राजस्व लोक अदालत का उद्देश्य लंबित राजस्व वादों का त्वरित, सरल एवं सुलभ निस्तारण करते हुए आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने जिले की सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्तागणों से अपील की है कि वे अपने-अपने स्तर से समस्त सदस्यों को राजस्व लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए सूचित करें। उन्होंने जिले के सभी वादकारियों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए उक्त तिथि को संबंधित न्यायालयों में उपस्थित हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.