जिले में 27 फीसदी बढ़ी प्रति व्यक्ति आय
प्रयागराज, जुलाई 14 -- जिले की अर्थव्यवस्था में बीते वित्तीय वर्ष के दौरान उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। वर्ष 2024-25 में सकल जिला घरेलू उत्पाद (जीडीडीपी) में 28.9 फीसदी और प्रति व्यक्ति आय में करीब 27 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह जानकारी मंगलवार को संगम सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में दी गई। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 में जिले का सकल जिला घरेलू उत्पाद 74,806 करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 96,456 करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि में जिले की प्रति व्यक्ति आय 91,906 रुपये से बढ़कर 1,16,895 रुपये पहुंच गई, जो लगभग 27 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है। यह भी पढ़ें- सेवा उत्पादन सूचकांक में दिखी दमदार रफ्तार अधिकारियों ने बताया कि जिले की अर्थव्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.