मुंगेर, जून 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 30 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 26 और 27 जून को दक्षिण बिहार सहित मुंगेर जिले के कई जिलों में लू चलने के आसार हैं। वहीं 26 से 30 जून के बीच भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ----

गर्मी का तापमान 37 डिग्री तक जाएगा पारा, 25 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा : कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह में हवा में नमी 75 से 80 फीसदी और दोपहर में 25 से 30 फीसदी रहेगी। दक्षिण-पूर्वी दिशा से 15 ...