फिरोजाबाद, अक्टूबर 2 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए जिले में तैयारियं जोरों पर हैं। परीक्षा के लिए जिले में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिन में होने वाली परीक्षा दो-दो पानी में होगी। फिरोजाबाद में 27 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में हर पाली में 12120 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 25 एवं 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बचे तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...