कोडरमा, सितम्बर 24 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। सितंबर के अंतिम सप्ताह में बैंक ग्राहकों और व्यापारिक वर्ग को लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चौथे शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के कारण 26 से 30 सितंबर तक शाखा स्तरीय सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य 25 सितंबर तक निपटा लेने की सलाह दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई तो शाखाओं में काउंटर सेवाएं लगातार पांच दिनों तक प्रभावि...