मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 17 मई को 26 केन्द्रों पर आईटीआई कैट की परीक्षा होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार चप्पल और हाफ बाजू के कपड़ों में ही अभ्यर्थियों को केन्द्र पर प्रवेश मिलेगा। शुक्रवार को डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा की तैयारी की समीक्षा भी की।

परीक्षा की तैयारी इस परीक्षा में ओएमआर शीट के साथ प्रश्नपत्र भी केन्द्र पर अभ्यर्थियों को जमा करना होगा। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी संस्थानों में हर हाल में 16 मई तक जैमर लगवा लिया जाए। एटीएम कार्ड, स्मार्ट घड़ी समेत अन्य चीजों पर पाबंदी रहेगी।

ऑब्जर्वर के निर्देश ऑब्जर्वर को सात बजे तक केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश सभी सेंटर ऑब्जर्वर को सात बजे तक केन्द्रों पर ...