मुजफ्फर नगर, मई 18 -- मुजफ्फरनगर। जनपद के अंशकालिक अनुदेशकों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। लखनऊ के लोक भवन सभागार में सीएम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का मुजफ्फरनगर में भी सजीव प्रसारण दिखाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभागार में अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह कार्यक्रम में 250 अंशकालिक अनुदेशकों व शिक्षकों को नई सैलरी के चैक वितरित किए गए। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, नगर मजिस्ट्रेट पंकज सिंह राठौड़, बीएसए संदीप कुमार आदि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों सहित 108 अनुदेशक व भारी संख्या में शिक्षकों सहित कुल 250 लोगों ने प्रतिभाग किया। यह भी प...