जिले में 25 से अधिक है झुग्गियां, 15 हजार की आबादी झेल रही परेशानी
नवादा, जून 22 -- नवादा जिले के नगरीय क्षेत्रों की 25 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी हैं, जहां कष्टकारी जीवन जीने को 15 हजार की आबादी बाध्य है। नवादा शहर समेत वारिसलीगंज व हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में निवास कर रही बड़ी आबादी अनेक सुविधाओं से वंचित है।
झुग्गी-झोपड़ी के हालात रजौली नगर पंचायत क्षेत्र में भी कई मूलभूत सुविधाओं के बीच लगभग एक हजार की आबादी जी रही है। नवादा नगर परिषद क्षेत्र के अधीन पम्पूकल चौक के समीप स्थित अनधिसूचित मलिन बस्ती में लगभग 50 घर बने हुए हैं, जहां 200 लोग सुविधाविहीन जीवन जीने को विवश हैं। चूंकि यह रेलवे की जमीन है, जिस पर यहां के रहवासी अनधिकृत तरीके से रह रहे हैं, इसलिए इन्हें कोई भी सरकारी समेत नगरीय सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस कारण इनका जीवन बेहद संकटपूर्ण बना हुआ है। इधर, वारिसलीगंज नगर परिषद में एक दर्जन से अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.