गया, जून 5 -- जिले में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की पहल तेज हो गई है। जिले में वर्तमान में 40 क्लस्टरों के माध्यम से 1250 हेक्टेयर क्षेत्र में 2410 किसान जैविक और प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता, जैविक आदान तथा आर्थिक प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसानों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत बांकेबाजार, बोधगया, टनकुप्पा, फतेहपुर एवं टिकारी प्रखंडों में जैविक खेती कर रहे हैं। किसानों को प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान, समूह गठन, जैविक प्रमाणीकरण और विभिन्न जैविक उपादानों पर अनुदान दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गंगा किनारे के गांवों में होगी प्राकृतिक खेती पैकेजिंग बैग भी उपलब्ध कराए गए है...