मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। जिले के 2400 स्थानों पर आज होलिका दहन किया जाएगा। त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं। जिन स्थानों पर होलिका स्थापित की गई है। वहां स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी और क्यूआरटी तैनात रहेगी। पुलिस अधिकारी क्षेत्रों में भ्रमण रत रहेंगे। नगर के विभिन्न स्थानों पर होलिका सजा दी गई है। इस वर्ष होलिका में लकड़ी और गोबर से तैयार उपली को रखा गया है। नगर के तहसील चौराहे के पास होलिका में गोबर की उपली डाली गई है। इसके अलावा स्टेशन रोड, रोडवेज तिराहा, पीलीकोठी, आवास विकास कालोनी, रतनगंज, डंकीनगंज आदि मोहल्लों में होलिका गाड़ी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका दहन की तैयारी में युवा वर्ग जुट गया है। होलिका में लकड़ी डालने के लिए चंदा भी मांगा जा रहा है। वहीं पुलिस भी सतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.