हाजीपुर, अगस्त 19 -- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तेजी से चल रहा है। जिले में 19 अगस्त तक 24.3 लाख व्यक्तियों ने आभा आईडी बनाई और डिजिटल स्वास्थ्य सेवा से जुड़ चुके हैं। आभा आईडी के साथ स्कैन एंड शेयर और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड जैसी सुविधाएं स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक व्यवस्थित और सुविधा जनक बनाने में मदद कर रही हैं।

आधार आईडी निर्माण की प्रक्रिया गांव स्तर पर भी जरूरतमंदों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने के लिए आशा के माध्यम से आभा आईडी निर्माण में सहयोग किया जा रहा है। जिले में 42.3 लाख लोगों के लिए आभा आईडी निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले 24.3 लाख व्यक्तियों की आभा आईडी बन चुकी है। यह निर्धारित लक्ष्य का 57.43 प्रतिशत बताया गया है। डिजिटल स्वास्थ्य पहचान को ले...