जिले में 24 घंटे में सर्पदंश की चार घटनाएं, सभी का इलाजरत
गुमला, जुलाई 1 -- गुमला। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्पदंश की चार घटनाएं सामने आई हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। पहली घटना सिसई थाना क्षेत्र के पोढ़ा नागफेनी गांव की है, जहां धान का बीड़ा उखाड़कर लौट रही रीता देवी (40) को सांप ने काट लिया। दूसरी घटना दिकदोन गांव में हुई, जहां खेत की ओर जा रही बरौती किंडो (35) सर्पदंश की शिकार हो गईं। तीसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के चपका गांव में हुई, जहां संदीप बड़ा (23) को रास्ते में सांप ने काट लिया। वहीं, सुरसांग थाना क्षेत्र के जरियाबांध गांव में खेत में काम कर रहे गुरु चरण सिंह (17) के हाथ में जहरीले सांप ने डंस लिया। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.