नोएडा, अक्टूबर 7 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के अलग-अलग हिस्से में रहने वाले छह लोगों ने बीते 24 घंटे के अंदर आत्महत्या कर ली। जान देने वालों में एक महिला भी है। किसी के पास से भी सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले 40 वर्षीय राजीव ने मंगलवार रात घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। बरौला गांव में रहने वाले 42 वर्षीय राजू ने किराये के मकान में फंदा लगा लिया। दोनों मामलों में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। असगरपुर गांव में 24 वर्षीय सायरा बानो ने भी घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। वहीं, बुलंदशहर के जहांगीरपुर निवासी 26 वर्षीय अंकित ने मानसिक तनाव में जहरीला पदार्थ ...