बस्ती, मई 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। 24 केन्द्रों पर पहली पॉली में सुबह साढ़े नौ बजे से पेपर शुरू हुआ। परीक्षा नौ और दस मई को चार पॉलियों में होनी है। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार की सुबह बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज तथा खैर इण्डस्ट्रियल इण्टर कालेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद में पीजीटी परीक्षा के लिए 24 सेंटर बनाए गए हैं। शनिवार की सुबह से केन्द्रों पर अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए। यह भी पढ़ें- 35 केंद्रों पर 9 मई से दो दिन प्रवक्ता संवर्ग की परीक्षाएं कुल चार पॉलियों में 32 हजार 72 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे ...