बुलंदशहर, फरवरी 26 -- होली पर्व और रमजान माह को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिले में अभी तक चिन्हित करीब 2382 स्थानों पर होलिका दहन होगा। रमजान माह में होली पर्व के चलते पुलिस अधिकारी कोई लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने होली पर्व के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिले के सभी थाना-कोतवाली क्षेत्रों में होलिका दहन वाले स्थान चिन्हित कर वहां पुलिस पिकेट तैनात की जा रही है। रमजान माह के दौरान ही होलिका दहन एवं रंगोत्सव भी होगा। ऐसे में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल का समुचित प्रबंधक करते हुए सतर्क दृष्टि रखी जाएगी। बीते सालों में जहां हालिका दहन वाले स्थानों को लेकर विवाद हुआ है, थाना प्रभारियों को ऐसे स्थानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.