रुद्रपुर, मार्च 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 'जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल' थीम के तहत जिले में 23 से 25 मार्च तक बहुद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में सीडीओ दिवेश शाशनी ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में बृहद जन सेवा स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय शिविर लगेगा। शिविर में महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों, दिव्यांगों एवं अन्य रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं व उपकरण वितरित किए जाएंगे। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मुख्यालय स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता भी होगी। सीडीओ ने बताया कि 24 मार्च को जिले के सभी विकास खंडों में बहुद्देशीय शिविर लगेगा। नोडल संबंधित उपजिलाधिकारी होंगे। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.