देवघर, सितम्बर 14 -- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गई कि झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि निदेशालय) द्वारा देवघर जिले में आगामी 23 सितंबर 2026 से घर बैठे ऑनलाइन खाद बुकिंग की सुविधा शुरू होगी। इसके साथ ही देवघर जिले के किसानों को उर्वरक (खाद) की खरीद में सुविधा उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से नई डिजिटल व्यवस्था शुरू की जा रही है। 23 सितंबर 2026 से एफएसएएस एप/पोर्टल के माध्यम से घर बैठे खाद की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू होगी। ऑनलाइन बुकिंग के लिए किसान का आधार नंबर एवं जमीन/भूमि से संबंधित आवश्यक विवरण उपलब्ध होना आवश्यक होगा। किसान की उपलब्ध भूमि एवं फसल की आवश्यकता के आधार पर निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की ...