जिले में 23 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा
आजमगढ़, अगस्त 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा करेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत सभी 22 विकास खंडों में 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 23,19,973 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के दौरान बच्चों को एल्बेंडाजोल 400 एमजी की गोली खिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों से होने वाली समस्याओं से बचाना, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार करना तथा स्वस्थ शारीरिक विकास सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम के नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ अविनाश झा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा एवं बाल विकास विभाग की टीमों को भी सक्रिय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.